मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सकती है जांच एजेंसी: बहरहाल, सूत्रों का कहना है कि एसआईटी उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर सकती है। गौरतलब है कि एसआईटी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गुजरात दंगों के चिंहित नौ मामलों की छानबीन कर रही है। जांच एजेंसी ने छानबीन की अंतरिम रिपोर्ट भी सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी है। इसमें झडफिया,टंडन व गोंदया के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांग गई है। इसके लिए जांच एजेंसी ने तीनों की दंगों में कथित भूमिका का आधार प्रस्तुत किया। अंतरिम रिपोर्ट में उक्त तीनों मामलों की नए सिरे से जांच की आवश्यकता भी जताई गई थी।
. .तो चौथी पेशी होगी झडफिया की : पूर्व गृह राज्यमंत्री झडफिया समन के जवाब में यदि सोमवार को पेश हुए तो इस जांच एजेंसी के समक्ष उनकी यह चौथी पेशी होगी। इससे पहले वे तीन बार उपस्थित होकर अपना पक्ष रख चुके हैं। हालांकि बदले हालात में झडफिया की इस पेशी पर भाजपा सहित सभी की कड़ी नजर है। कारण, अब झडफिया भाजपा में नहीं हैं । इतना ही नहीं वे एसआईटी प्रमुख राघवन को पत्र लिख कर गवाह बनने की इच्छा जता चुके हैं।
No comments:
Post a Comment